उझानी फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संगोष्ठी का किया गया आयोजन, किसानों को किया जागरूक -->

उझानी फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संगोष्ठी का किया गया आयोजन, किसानों को किया जागरूक

शनिवार, 30 सितंबर 2023, सितंबर 30, 2023

उझानी ll आज 30 सितंबर को उझानी ब्लॉक के गांव कठौली में उझानी फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर सौहार्द दुबे व डॉक्टर रोशन सिंह ने किसानों को जैविक खेती एवं पशुपालन पर विस्तृत रूप से कंपनी के शेयर होल्डर्स के बारे में जानकारी दी l शेयर प्रमाण पत्रों का वितरण कर किसानों को अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया l
डायरेक्टर आशुतोष कुमार ने किसानों को एफपीओ पर जुड़ने से होने वाले लाभ के बारे में बताया l कार्यक्रम में डीएसएम अनिल खोखर, सीईओ राहुल सिंह ने कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी दी l के साथ मनोज कुमार, सचिन तोमर, रमेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे l

TerPopuler