*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य जागरण यात्रा के निमित्त किया गया जनसंपर्क*
बदायूं/उत्तर प्रदेश।
सहसवान- आज(दिनांक 05/10/2023) प्रखंड सहसवान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में होने वाली शौर्य जागरण यात्रा के निमित्त जन संपर्क किया गया। जिसमें जिला संगठन मंत्री विहिप वेद प्रकाश, जिला गौरक्षा प्रमुख विहिप मयंक प्रताप सिंह, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख पराग, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख हर्षवर्धन, नगर सह संयोजक शंकर प्रजापति,नगर सह संयोजक सूर्या शर्मा, नगर संयोजक सौरव गुप्ता, डॉ सचिन शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश ने समस्त हिन्दू समाज से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बदायूं पहुंचकर यात्रा को सफल बनाएं उनके आग्रह पर समस्त युवा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समस्त हिंदू जनमानस को शौर्य जागरण यात्रा के लिए निमंत्रण देंगे। जिला गौरक्षा प्रमुख मयंक प्रताप सिंह ने कहा की इस यात्रा के माध्यम से हिन्दू समाज अपने गौरवशाली इतिहास एवं महान हिन्दू व्यक्तित्वों से परिचित होंगे एवं हिंदू एकता का परिचय देंगे। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री विहिप वेद प्रकाश, जिला गौरक्षा प्रमुख विहिप मयंक प्रताप सिंह, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख पराग, नगर संयोजक सौरभ गुप्ता, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख हर्षवर्धन, नगर सह संयोजक सूर्या शर्मा, डॉ सचिन शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, मनोज यादव, आंगन कुमार,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।