प्रधानी की चुनावी रंजिश में हुआ झगड़ा 02 अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर 02 पक्षों में झगड़ा हो गया, झगडे में अभियुक्त चमन पुत्र दिलावर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला चोई की ओर जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया घटना में वांछित अभियुक्त मो0 आरिफ पुत्र इंतजार निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भगता नगला की ओर जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त मो0 आरिफ के कब्जे घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रोड पाईपनुमा बरामद होना । अभियुक्तों के कब्जे सें घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रोड पाईपनुमा बरामद हुई है। शनिवार को लगभग दोपहर 2:00 बजे दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।